![]()
जर्मनी के सैक्सोनी-अनहॉल्ट राज्य में दक्षिणपंथी पार्टी ‘अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी’ (एएफडी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर यूरोप की राजनीति में हलचल मचा दी है। एएफडी 83 में से 39 सीट जीतकर बहुमत से सिर्फ तीन सीट दूर है। इसके मुख्य उम्मीदवार 35 वर्षीय उलरिच सिगमंड हैं। जिन्होंने जेंटिन क्षेत्र में 49% वोट लेकर जीत हासिल की। उन्हें ‘जर्मनी का सबसे खतरनाक शख्स’ कहा जाता है। विंटेज मोपेड, सोशल मीडिया और आकर्षक अंदाज ने उन्हें एएफडी का प्रमुख चेहरा बना दिया है। पढ़िए उनके जीवन के किस्से… सियासत से पहले कारोबार में भी प्रयोगों के लिए रहे चर्चित राजनीति में आने से पहले सिगमंड बिजनेस और मार्केटिंग में थे। 2014 में उन्होंने ‘बर्लिन दुफ्तेत’ नाम से एक फ्रैग्रेंस कंपनी शुरू की। जो कार कंपनियों को भी एयर फ्रेशनर बेचती थी। उनका अनोखा विचार था कि बर्लिन के मेट्रो स्टेशनों पर वैनिला और लेवेंडर की खुशबू छिड़की जाए। इससे यात्रियों का तनाव कम होगा, ट्रेन लेट होने पर लोग गुस्सा नहीं करेंगे और स्टेशनों पर तोड़फोड़ रुकेगी। हालांकि, प्रशासन ने प्रस्ताव खारिज कर दिया था। जनता से सीधे जुड़े, संवाद को बनाया चुनावी हथियार सिगमंड के चुनावी अभियान का सबसे चर्चित हिस्सा उनकी आसमानी रंग की पुरानी ‘सिमसन’ स्कूटर रही। यह 90 के दशक का लोकप्रिय विंटेज वाहन है। वे महंगी कार छोड़कर इसी स्कूटर पर समर्थकों के आगे-आगे चलते थे और लोगों से बातचीत करते थे। सिंपल अंदाज के जरिए उन्होंने मतदाताओं के दिल में ‘पुराने अच्छे दिनों को वापस लाने’ की एक अनकही भावना जगाई, जो सीधे लोगों के पुराने असंतोष और भावनात्मक यादों से जुड़ गई। आलोचना को हथियार बनाकर सिगमंड ने बढ़ाई सियासी धार चुनाव के दौरान जर्मन मैगजीन ने सिगमंड को ‘जर्मनी का सबसे खतरनाक शख्स’ कहा। टिप्पणी उनके दक्षिणपंथी रुख, पार्टी को नई ताकत देने और उनके करीबियों के कट्टर-नाजी संबंधों को लेकर की गई थी। लेकिन सिगमंड ने आलोचना को अपने पक्ष में इस्तेमाल कर लिया। उनके समर्थक मैगजीन का वही कवर लेकर सभाओं में पहुंचने लगे और सिगमंड मुस्कुराते हुए उस पर ऑटोग्राफ देने लगे। इस तरह, यह उनके लिए प्रचार का जरिया बन गई। कोविड में वीडियो बनाकर युवाओं में हुए चर्चित – कोविड लॉकडाउन में सिगमंड ने फोन को राजनीतिक मंच बना लिया। वे टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर मास्क और पाबंदियों को लेकर तीखे वीडियो बनाने लगे। उनकी शैली युवाओं को पसंद आई और कुछ महीनों में 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। एक प्रदर्शन में बिना अनुमति लाइव करने का वीडियो भी खूब चर्चित हुआ। बढ़ते प्रभाव ने उन्हें पार्टी का खास चेहरा बन दिया।
Source link
जर्मन राजनीति का नया चेहरा; क्या बदलेंगे उलरिच सिगमंड?:एयर फ्रेशनर बेचने वाले सिगमंड का स्कूटर से सत्ता का सफर,जानिए उनके जीवन से जुड़े किस्से
