जहानाबाद में खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें:धान की खेती से पहले कमी, घंटों इंतजार के बाद लौटे




जहानाबाद जिले में धान रोपनी का मौसम शुरू होने से पहले ही किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न खाद दुकानों और कृषि केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, और कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। खाद लेने पहुंचे किसानों ने बताया कि वे सुबह 5 बजे से ही दुकानों पर लाइन में लग जाते हैं। इसके बावजूद सभी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों का कहना है कि धान की खेती का समय नजदीक है और खेतों की तैयारी चल रही है। ऐसे में खाद की कमी से खेती प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। जिले में खाद की मांग लगातार बढ़ रही किसानों ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, खाद विक्रेताओं और संबंधित कर्मचारियों का कहना है कि जिले में खाद की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन ऊपर से आपूर्ति अपेक्षित मात्रा में नहीं हो रही है। कर्मचारियों के अनुसार, जितनी खाद की आवश्यकता है, उतनी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खाद लेने को लेकर आपाधापी की स्थिति इसी वजह से प्रत्येक किसान को सीमित मात्रा में केवल तीन बोरी खाद ही दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक किसानों तक खाद पहुंच सके। खाद दुकानों पर उमड़ रही भीड़ के कारण व्यवस्था बनाए रखना भी चुनौती बन गया है। कई स्थानों पर किसानों के बीच पहले खाद लेने को लेकर आपाधापी की स्थिति भी देखने को मिल रही है। समय पर खाद उपलब्ध होना बेहद आवश्यक किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही खाद की आपूर्ति नहीं बढ़ाई गई तो धान की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि धान की खेती के लिए समय पर खाद उपलब्ध होना बेहद आवश्यक है। ऐसे में प्रशासन और कृषि विभाग को आपूर्ति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *