लखनऊ में रंगदारी न देने पर युवक पर जानलेवा हमला:जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, सीसीटीवी में घटना कैद




लखनऊ के चौक क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने चौक थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विक्टोरिया स्ट्रीट चौक निवासी उजैफ ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि 4 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे चावल वाली गली निवासी सुल्तान पुत्र मोहम्मद अयाज अपने कुछ साथियों के साथ उसके पास पहुंचा और रंगदारी की मांग की। जब उसने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद वह और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में उसके साथ फिर कोई गंभीर वारदात कर सकता है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी सुल्तान और उसके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय का कहना है मुकदमा दर्ज करके आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *