Headlines

जांजगीर में बर्न यूनिट के लिए अनोखा प्रदर्शन:अस्पताल के सामने टेंट लगाकर 5925 रुपये का चंदा जुटाया, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन




जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर विरोध का अनोखा तरीका सामने आया। ग्राम कोसमंदा के समाजसेवी कृष्णा टंडन ने अस्पताल के सामने टेंट लगाकर बर्न यूनिट बनाने के लिए लोगों से चंदा मांगा। प्रदर्शन के दौरान दानपात्र रखा गया, जिसमें करीब ढाई घंटे में 5,925 रुपए जमा हुए। प्रदर्शनकारियों ने यह राशि प्रशासन को सौंपते हुए इसे बर्न यूनिट की मांग के प्रतीक के रूप में सरकार तक पहुंचाने को कहा। 5 साल की बच्ची की मौत के बाद उठी मांग प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, ग्राम कोसमंदा की 5 साल की रियांशी गर्म खीर से बुरी तरह झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं होने के कारण उसे समुचित उपचार नहीं मिल सका। बाद में बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में बर्न यूनिट की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिला अस्पताल में लंबे समय से बर्न यूनिट की जरूरत महसूस की जा रही है। बच्ची की मौत के बाद यह मांग और तेज हो गई है। दानपात्र रखकर लोगों से मांगा सहयोग प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के सामने टेंट लगाकर दानपात्र रखा और आम लोगों से बर्न यूनिट के लिए सहयोग देने की अपील की। करीब ढाई घंटे चले अभियान में 5,925 रुपए जमा हुए। बाद में यह राशि तहसीलदार को सौंप दी गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगें सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। तहसीलदार ने बर्न यूनिट की मांग को उचित बताते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांगों और अस्पताल से जुड़ी शिकायतों को शासन के सामने रखा जाएगा। बर्न यूनिट के साथ एक्स-रे, सोनोग्राफी की सुविधा पर भी सवाल प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में अपग्रेड किए जाने के बावजूद कई जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। उन्होंने एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीनें लंबे समय से खराब होने का भी दावा किया। उनका कहना है कि इन सुविधाओं के प्रभावित रहने से मरीजों को परेशानी होती है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से बर्न यूनिट शुरू करने के साथ अस्पताल की अन्य जरूरी जांच सुविधाओं को भी जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *