Headlines

जाखल मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग को रेलवे की मंजूरी:आरओबी-167 और आरयूबी-169 का निर्माण; किसानों को मिलेगी राहत




फतेहाबाद जिले के जाखल रेलवे स्टेशन पर आरओबी-167 और आरयूबी-169 के निर्माण कार्य के कारण जाखल अनाज मंडी की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग प्रभावित हो रहा था। इससे किसानों, आढ़तियों और राइस मिलर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन समस्याओं को देखते हुए, रेलवे विभाग ने तलवाड़ा फाटक के वैकल्पिक मार्ग के रूप में अस्थायी आवागमन व्यवस्था के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सांसद ने रेल मंत्री का जताया आभार राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने इस पहल के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेलवे की इस सकारात्मक पहल से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद बराला ने विगत दिनों केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष इस महत्वपूर्ण समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अस्थायी व्यवस्था करवाने का आग्रह सांसद बराला ने निर्माण कार्य के दौरान किसानों, आढ़तियों, राइस मिलर्स और आमजन को होने वाली परेशानी से अवगत कराते हुए तलवाड़ा फाटक की ओर से वैकल्पिक आवागमन की अस्थायी व्यवस्था करवाने का आग्रह किया था। रेल मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर सांसद बराला ने केंद्रीय रेल मंत्री और रेलवे विभाग को धन्यवाद दिया। सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था जरूरी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और आमजन की सुविधा के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। सांसद बराला ने बताया कि जाखल अनाज मंडी क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां मंडी सीजन के दौरान बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक थी, जो इस मंजूरी से सुनिश्चित हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *