Headlines

Bilaspur Spa Center Case | Woman Assaulted Over Salary Dispute


बिलासपुर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 36 सिटी मॉल के एक्वा वेलनेस स्पॉ सेंटर में काम करने वाली दिल्ली की युवती पर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने, छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि, स्पॉ संचालक उसे ग्राहकों को खुश करने गलत काम करने के लिए दबाव बनाता था।

इसके लिए मना करने पर सैलरी रोक दी गई। जब रुकी हुई सैलरी मांगने पहुंची तब स्पॉ संचालक भाइयों ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने स्पॉ सेंटर संचालक पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

एक्वा वेलनेस स्पॉ सेंटर में युवती को सेक्स रैकेट चलाने बनाया दबाव।

एक्वा वेलनेस स्पॉ सेंटर में युवती को सेक्स रैकेट चलाने बनाया दबाव।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, दिल्ली की मूल निवासी सकरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि, वह करीब तीन महीने से 36 सिटी मॉल स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम कर रही थी। स्पा संचालक अमन सेन और उसका बड़ा भाई लोकेश सेन उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाते थे।

युवती का आरोप है कि उसे देह व्यापार करने के लिए कहा जाता था। इसके साथ ही उस पर बुरी नीयत रखते थे। अमन अक्सर उसे प्राइवेट केबिन में ले जाकर बैड टच करता था। उनके इन हरकतों का विरोध करने और काम छोड़ने की बात कहने पर उसका वेतन रोक दिया गया।

सैलरी मांगने पहुंची, तब की छेड़छाड़, मारपीट कर तोड़ा मोबाइल

युवती का आरोप है कि, 22 अगस्त को वह सैलरी मांगने पहुंची तो अमन सेन ने फिर बदसलूकी की। 25 अगस्त की शाम करीब 7 बजे वह दोबारा स्पॉ सेंटर पहुंची। वहां मौजूद लोकेश सेन ने भाई को बदनाम करने की बात कहते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की।

पीड़िता ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि उसने अश्लील गालियां देते हुए मुक्के से मारपीट की और दायां हाथ मरोड़ दिया। इससे उसके हाथ और कंधे में चोट आई।

सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने और धमकाने का आरोप

युवती ने बताया कि, साक्ष्य मिटाने स्पॉ सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिया गया है। वहीं, अपनी रसूख की धमकी देकर युवती को अपनी पहुंच का डर दिखाया। बाद में अमन सेन ने भी फोन कर गाली-गलौज की और पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

स्पा संचालक भाइयों ने पूर्व एसपी पर लगाया था अवैध वसूली का आरोप

आरोपी स्पा सेंटर संचालक अमन सेन ने पूर्व एडिशनल एसपी शहर राजेंद्र जायसवाल पर काम करने के एवज में पैसा मांगने का आरोप लगाया था। उसने एसपी कार्यालय में अपना और एएसपी के बीच कुछ बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश पर एसपी को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया था।

………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

नीचे आइसक्रीम शॉप, ऊपर लॉज में चल रहा था सेक्स-रैकेट:दुर्ग इंद्रा मार्केट में पुलिस की रेड, 6 पकड़ाए; पुराने कस्टमर को मिलती थी एंट्री

दुर्ग में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़।

दुर्ग में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने इंद्रा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में छापा मारा और इस रैकेट का खुलासा किया। मौके से 3 युवतियां और 3 कस्टमर पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *