![]()
महानगर में प्रसिद्ध इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ‘बाबा जी’ की स्कूटी को देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग के हवाले करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी घटना इन्फ्लुएंसर के घर के बाहर अंजाम दी गई, जिसमें उनकी स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित ‘बाबा जी’ ने बताया कि बीती रात उन्होंने रोजाना की तरह अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया। आरोप है कि उसने स्कूटी पर पेट्रोल छिड़का और आग लगाकर तुरंत मौके से फरार हो गया। आग की लपटें देखकर जब बाबा जी और घर के लोग बाहर निकले, तो उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग बुझाई पाती, तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पहले भी मिल चुकी हैं धमकी भरी कॉल्स पीड़ित इन्फ्लुएंसर के अनुसार, उन्हें पिछले कुछ समय से लगातार अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन और मैसेज आ रहे थे। हालांकि, उन्होंने इसे किसी की शरारत या मजाक समझकर ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था, लेकिन इस वारदात के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की जांच घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी और उसकी बाइक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
जालंधर- इन्फ्लुएंसर बाबा की स्कूटी को लगाई आग:आरोपी CCTV में कैद; पहले मिली थीं धमकी, शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की
