![]()
जालंधर स्थित मकदूमपुरा इलाके में एक्साइज विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने अवैध शराब की बिक्री की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। हालांकि, पूरी तलाशी अभियान के बाद भी टीम को मौके से कोई संदिग्ध या अवैध सामान बरामद नहीं हुआ। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए डिवीजन नंबर 4 की पुलिस महिला कांस्टेबलों के साथ मौके पर मौजूद रही। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक्साइज विभाग ने बिना कोई समय गंवाए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर इलाके में छापेमारी की रणनीति तैयार की गई। मामले की संवेदनशीलता और रिहाइशी इलाका होने के कारण पुलिस प्रशासन ने पूरी सावधानी बरती। रेड के दौरान थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस टीम भी एक्साइज अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। चूकि मामला एक घर से जुड़ा हुआ था, इसलिए महिलाओं से जुड़ी किसी भी स्थिति या जांच को ध्यान में रखते हुए टीम में लेडी कांस्टेबलों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया था।
अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप पुलिस और एक्साइज की संयुक्त टीम ने बताए गए संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। टीम ने पूरे घर के कोने-कोने की बारीकी से तलाशी ली ताकि अवैध शराब की कोई भी खेप पकड़ी जा सके।
देर तक चली तलाशी अभियान करीब काफी देर तक चले इस गहन तलाशी अभियान के बाद, अधिकारियों के हाथ खाली ही रहे। मौके से किसी भी तरह की अवैध शराब, संदिग्ध वस्तु या तस्करी से जुड़ा सामान बरामद नहीं हुआ। कार्रवाई पूरी होने के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें मिली सूचना के आधार पर ही यह कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई थी। भले ही इस छापेमारी में कोई बरामदगी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस और एक्साइज विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इलाके में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
जालंधर के मकदूमपुरा में एक्साइज और पुलिस की संयुक्त रेड:लेडी कांस्टेबलों संग मकान खंगालने पर भी नहीं मिला कोई सामान
