![]()
जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए टीम अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 34 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई है।
सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने 28 अगस्त को डकोहा (रामा मंडी) निवासी देवानंद उर्फ नंदा को संदिग्ध हालत में रोका।
तलाशी लेने पर उसके काले लिफाफे से 1.5 किलो चरस बरामद हुई। इसके बाद थाना रामा मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जब देवानंद से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया। नेपाल कनेक्शन और होशियारपुर में छापेमारी
पूछताछ में सामने आया कि होशियारपुर का बुद्ध बहादुर और नेपाल का मूल निवासी सूर्यार्ती उर्फ हिम रति (हाल निवासी होशियारपुर) भी इस नशे के काले कारोबार में शामिल हैं। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए 29 अगस्त को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को बुद्ध बहादुर से 15 किलो और सूर्यार्ती से 18 किलो चरस मिली। आरोपी रिमांड पर, पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी देवानंद उर्फ नंदा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर पहले भी जालंधर कैंट और एनसीबी चंडीगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं बाकी दोनों आरोपियों का कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं, और पुलिस इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों तक भी पहुंचा जा सके।
Source link
जालंधर पुलिस ने इंटरनेशनल तस्करी गिरोह पकड़ा:साढ़े 34 किलो चरस बरामद, 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, 2 नेपाली, सभी का रिमांड लिया गया
