Headlines

बेगूसराय में राजद प्रखंड अध्यक्ष का आपत्तिजनक ऑडियो:महिला को धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, अंधेरे में गांव के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा




बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर प्रखंड स्थित सकरवासा पंचायत के मुखिया और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रखंड अध्यक्ष का एक ऑडियो सामने आया है। प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम उर्फ सुलो राम पर एक महिला को धमका कर शारीरिक संबंध बनाने और उसका मानसिक व शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला तब सामने आया, जब गांव के लोगों ने प्रखंड अध्यक्ष को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना लगभग 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मुखिया सुरेंद्र राम लंबे समय से गांव की एक महिला के साथ गलत काम कर रहा था। गांव के लोगों ने राजद प्रखंड अध्यक्ष की पिटाई भी की बताया जा रहा है कि महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राजद प्रखंड अध्यक्ष की जमकर पिटाई भी कर दी। हालांकि, मुखिया के दबंग छवि और राजनीतिक दबदबा होने के कारण उस समय किसी भी ग्रामीण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं दिखाई। लेकिन अब घटना से जुड़े वीडियो और बातचीत के 8 ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे मामला पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। महिला का पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है महिला के संबंध में बताया जा रहा है कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में राज्य से बाहर (परदेस) रहता है। महिला जब किसी व्यक्तिगत काम से मुखिया के पास गई, तब मुखिया ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। नंबर मिलने के बाद मुखिया लगातार महिला से बात करने लगा और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। लाचार होकर महिला को मुखिया की शर्तों के आगे झुकना पड़ा। मुखिया अक्सर महिला को गांव से बाहर ले जाता था और रात के अंधेरे में छिप-छिप कर मिलता था। हद तो तब हो गई जब कुछ दिन पूर्व महिला की बेटी हादसे का शिकार हो गई। वायरल ओडियो में सुना जा सकता है कि इलाज के दौरान अस्पताल के एक कमरे में भी मुखिया ने शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। उसने दावा किया कि वह अस्पताल का 70 हजार रुपये का बिल घटाकर 40 हजार करवा देगा, लेकिन महिला ने इस घिनौनी मांग को खारिज कर दिया। वायरल हो रहे 8 ऑडियो क्लिप्स में मुखिया को स्पष्ट रूप से महिला पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालते और सौदेबाजी करते सुना जा सकता है। 2021 में मुखिया बनने के बाद बदला आरोपी का लाइफस्टाइल गांव में इस बात की जोरों से चर्चा है कि करीब 48 वर्षीय सुरेंद्र राम 6-7 साल पहले तक बेहद आर्थिक तंगी और बदहाली का जीवन जी रहा था। लेकिन 2021 के पंचायत चुनाव में मुखिया बनने के बाद उसकी किस्मत रातों-रात बदल गई। देखते ही देखते उसने सभी आधुनिक सुविधाओं से लैश दो मंजिला पक्का मकान बना लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पद मिलते ही उसके व्यवहार में भारी घमंड और दबंगई आ गई। गांव के एक शख्स ने नाम न छापने की रिक्वेस्ट पर बताया कि अगर कोई ग्रामीण पंचायत की योजनाओं में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की शिकायत करता है, तो ब्लॉक और थाने के अधिकारियों से अपनी साठगांठ के बल पर मामले को रफा-दफा करवा देता है। इतना ही नहीं विरोध करने वालों को वह RJD का प्रखंड अध्यक्ष होने का धौंस दिखाता है और झूठे SC/ST एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनका मुंह बंद करा देता है। राजद जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी ने जांच टीम का गठन किया है RJD के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने का कहना है सोशल मीडिया के जरिए वायरल वीडियो और ऑडियो क्लिप हमारे संज्ञान में आए हैं। पार्टी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच टीम का गठन कर दिया है। टीम स्थल पर जाकर मामले की पूरी पड़ताल करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो पार्टी नेतृत्व कड़ी कार्रवाई करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *