Headlines

जालंधर में अकाली दल को बड़ा झटका:टकसाली नेता रणतेज सिंह पोवार AAP में शामिल, CM मान ने कराया पार्टी में शामिल




पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जालंधर में अपना कुनबा और मजबूत कर लिया है। शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए इलाके के प्रमुख और टकसाली अकाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले रणतेज सिंह पोवार अपने सहयोगियों के साथ आप में शामिल हो गए हैं। रणतेज सिंह पोवार ज्ञानी शंकर सिंह के परपोते और सरदार बीर सिंह के पोते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रणतेज सिंह पोवार को सिरोपा पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया। रंगला पंजाब बनाने के लिए समर्पित लोग साथ आ रहे: CM मान रणतेज सिंह पोवार का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के विकास, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों और ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां और ईमानदार नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं। सीएम मान ने आगे कहा कि रणतेज सिंह पोवार जैसे सूझबूझ वाले और मजबूत पारंपरिक पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले नेता के आने से जालंधर और आसपास के क्षेत्रों में आप का संगठन और मजबूत होगा। सभी मिलकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए दिन-रात काम करते रहेंगे। मान सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला पार्टी की सदस्यता लेने के बाद रणतेज सिंह पोवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे मान सरकार की जन-हितैषी नीतियों और राज्य में हो रहे विकास कार्यों से काफी प्रभावित हैं। पोवार ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की मजबूती और जनता की सेवा के लिए पूरी लगन व ईमानदारी से काम करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *