Headlines

पलवल में सस्ता सोना बेचने के नाम पर ठगी:गाजियाबाद में व्यक्ति से हड़पे 3 लाख, पत्नी के जेवर गिरवी कर जुटाई रकम




गाजियाबाद (यूपी) के एक व्यक्ति से तीन लाख रुपए लेकर असली के नाम पर नकली सोना देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने यह रकम अपनी पत्नी के जेवरात गिरवी रखकर जुटाई थी। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने हथीन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। हथीन थाना इंचार्ज नरेश कुमार के अनुसार, गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी सुरेश सिंह ने शिकायत में बताया है कि उनकी मुलाकात पलवल जिले के बघौला गांव स्थित देवली रोड पर जानी खान नामक व्यक्ति से हुई थी। उस दौरान जानी खान ने काम की बात कहकर उनसे मोबाइल नंबर ले लिया था। सस्ते दामों पर सोना बेचने का दिया लालच इसके बाद 15 सितंबर को जानी खान ने सुरेश को फोन किया और बताया कि उसके पास बेचने के लिए सोना है। वह सस्ते दामों पर सोना बेचना चाहता है। जानी खान की बातों में आकर सुरेश ने अपनी पत्नी के गहने तीन लाख रुपए में गिरवी रख दिए। आरोपी ने बताया था कि बघौला-देवली रोड पर उसकी कबाड़ की दुकान है। आरोपी के झांसे में आकर सुरेश 20 सितंबर को हथीन के रेस्ट हाउस पहुंचा। वहां उसे जानी खान मिला, जिसने उससे तीन लाख रुपए ले लिए और बदले में उसे सोना दे दिया। सोना लेकर सुरेश वहां से चला गया और जानी खान भी गायब हो गया। बाद में जब सुरेश ने सोने की जांच कराई, तो वह पूरी तरह से नकली निकला। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ित ने इस संबंध में हथीन थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। हथीन थाना पुलिस ने जानी खान नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *