Headlines

जालंधर में आज 3 घंटे बिजली कट:कोट सादिक 66 केवी सब-स्टेशन में होगी रिपेयर, बस्ती शेख समेत कई इलाके रहेंगे प्रभावित




जालंधर के 66 केवी कोट सादिक सब-स्टेशन पर जरूरी रखरखाव कार्य के चलते आज सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने इसके लिए 3 घंटे का शेड्यूल शटडाउन लिया है। इस दौरान कोट सादिक सब-स्टेशन से जुड़े बस्ती शेख, जैना नगर और गुरमेहर एन्क्लेव फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते गुरु नानक नगर, बस्ती शेख, जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमेहर एन्क्लेव, राज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, चोपड़ा कॉलोनी, आस विला, लसूरी मोहल्ला और मेजर सिंह कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अपने जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले निपटाने की सलाह विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह रखरखाव कार्य जरूरी है। विभाग ने शटडाउन के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। साथ ही, लोगों को जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले निपटाने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *