![]()
जालंधर के वेस्ट में एक्टिवा खड़ा करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मामले में सैलून के भीतर घुसकर कुछ युवकों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी करने और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित साग ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने सैलून में जमकर उत्पात मचाया, सामान तोड़ा और उस पर उस्तरे तथा नुकीले हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस अब मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
एक्टिवा पार्क करने को लेकर विवाद पीड़ित सागर के अनुसार, दोपहर के समय उसके भाई की नीलकंठ मंदिर के बाहर एक्टिवा पार्क करने को लेकर गौरव दत्ता और मनीष दत्ता नामक युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था और दोनों पक्ष अपने-अपने काम पर चले गए थे। लेकिन बाद में आरोपियों ने उसके भाई को फोन कर धमकी दी और जबरन माफी मांगने का दबाव बनाने लगे।
जब पीड़ित का भाई सैलून में अकेला था, तभी आरोपियों ने वहां पहुंचकर उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। भाई का फोन आने पर जब पीड़ित तुरंत सैलून पहुंचा, तो वहां आरोपी पहले से ही तोड़फोड़ कर रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर उस्तरे से हमला किया, जिससे उसके मुंह, हाथ और चेहरे पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।
सैलून में तोड़फोड़ की गई
वारदात के बाद सैलून के अंदर का नजारा खौफनाक था। सैलून के शीशे टूटे पड़े थे और चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सैलून में हुए नुकसान का जायजा लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर नशे के आरोप लगाए दूसरी ओर, पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर नशे की हालत में होने का भी शक जताया है। हालांकि, जिन लोगों पर गुंडागर्दी और हमले के आरोप लगे हैं, उनका पक्ष अभी सामने आना बाकी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दूसरे पक्ष का बयान सामने आने और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
