Headlines

जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत फहराएंगे तिरंगा:गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सुबह 8 बजे से एंट्री, बैग साथ लेकर आने की मनाही




जांधर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा। जिला स्तरीय समारोह के दौरान पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
प्रशासन ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। स्टेडियम में एंट्री सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सुरक्षा कारणों के चलते कार्यक्रम स्थल पर किसी को भी बैग लाने की मनाही रहेगी।
मंत्री सुबह सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे और जिलावासियों के नाम अपना संदेश देंगे। इसके बाद विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद परिवारों को सम्मानित करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें और ट्राइसाइकिल आदि भी बांटी जाएंगी। कार्यक्रम में पीटी शो और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जबकि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण समारोह को निर्विघ्न और सुचारू ढंग से संपन्न कराने में कोई कमी बाकी न छोड़ी जाए।
इससे पहले 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने भाग लिया। मार्च पास्ट में इंडो-तिब्बतीयन बॉर्डर पुलिस और पंजाब पुलिस शामिल होगी
मार्च पास्ट में इंडो-तिब्बतीयन बॉर्डर पुलिस, पंजाब पुलिस (पुरुष), पंजाब पुलिस महिला विंग, पीआरटीसी जहान खेलां, पंजाब होम गार्ड्स, एनसीसी लड़के-लड़कियां, लायलपुर खालसा स्कूल लड़के, डीएसएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोढल रोड के स्काउट, लायलपुर खालसा स्कूल गर्ल्स तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन की गर्ल गाइड्स और सीआरपीएफ का बैंड शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *