Headlines

जालंधर में ट्रेन रवाना करने को लेकर विवाद:स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने मैनेजर को डंडा मारा, हाथ से फोन छूटकर गिरा; दोनों कर्मचारी तलब




जालंधर में ट्रेन रवाना करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने बीटीपीएन ट्रेन के मैनेजर को डंडा मार दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों को तलब किया है, जबकि जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। मामला जालंधर स्थित लोहियां खास रेलवे स्टेशन का है। शुक्रवार सुबह फिरोजपुर रेल मंडल से जम्मू जा रही बीटीपीएन ट्रेन लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन को आगे रवाना करने को लेकर कंट्रोल रूम या स्टेशन मास्टर की तरफ से कोई स्पष्ट संदेश नहीं मिल रहा था। स्टेशन सुपरिटेंडेंट से दिशा-निर्देश मांग रहे थे
ट्रेन मैनेजर रवि वॉकी-टॉकी के जरिए लगातार स्टेशन सुपरिटेंडेंट से दिशा-निर्देश मांग रहे थे, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी कोई जवाब नहीं मिला। पॉइंट्समैन के माध्यम से स्टेशन सुपरिटेंडेंट को मैसेज भेजा
इसके बाद पॉइंट्समैन के माध्यम से स्टेशन सुपरिटेंडेंट को मैसेज भेजा गया। वहां से सूचना मिली कि पहले किसी दूसरी ट्रेन को निकाला जाएगा। लगातार भ्रम की स्थिति बनी रहने पर ट्रेन मैनेजर रवि खुद स्टेशन सुपरिटेंडेंट यशवंत के पास पहुंचे। ट्रेन मैनेजर पर डंडे से हमला कर दिया
ट्रेन मैनेजर ने विनम्रतापूर्वक पूछा कि यदि ट्रेन को दूसरी गाड़ी के लिए रोका जा रहा है, तो उन्हें इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी जाए। इतनी सी बात सुनते ही स्टेशन सुपरिटेंडेंट गुस्से में आ गए और उन्होंने ट्रेन मैनेजर पर डंडे से हमला कर दिया। मैनेजर के हाथ से फोन छूटकर गिरा
डंडा लगते ही ट्रेन मैनेजर के हाथ से फोन छूटकर गिर गया और मौके पर हंगामा मच गया। ट्रेन मैनेजर रवि ने कहा कि मैंने इनकी उम्र का लिहाज किया है। इन्होंने डंडा मारा, जो मेरे सिर पर टूट गया। इस घटना के बाद जम्मू जाने वाला बीटीपीएन रैक पूरा दिन लोहियां स्टेशन पर ही अटका रहा। फिलहाल फिरोजपुर रेल मंडल मुख्यालय में इस पूरे मामले की विभागीय जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *