![]()
जालंधर के थाना रामा मंडी (चौकी दकोहा) क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्टल और 4 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान अंशु ओबेरॉय पुत्र सचिन (निवासी मकान नंबर 03, वाल्मीकि मोहल्ला, दकोहा, रामा मंडी, जालंधर के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से डिजिटल कांटे से तोली गई कुल 10 ग्राम हेरोइन, स्टार ग्रिप वाली एक बिना मार्का सिल्वर रंग की पिस्टल, 1 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को दकोहा के छिड़वा से डायमंड सिटी कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर पकड़ा गया।, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21-B/61/85 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गश्त के दौरान भागने की कोशिश चौकी दकोहा के इंचार्ज SI सुखदेव सिंह की पुलिस टीम इलाके में नशीले पदार्थों और संदिग्धों की चेकिंग के लिए गश्त पर थी। छिड़वा गांव से डायमंड सिटी की तरफ एक युवक कंधे पर काला साइड बैग लटकाए पैदल आ रहा था। पुलिस पार्टी को देखते ही वह घबराकर पीछे मुड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई तलाशी पुलिस ने आरोपी को धारा 50 NDPS एक्ट का नोटिस देकर उसके बैग की तलाशी ली। बैग की जिप खोलने पर अंदर से पारदर्शी लिफाफे में 10 ग्राम हेरोइन (ड्रग डिटेक्शन किट से पुष्टि की गई) और एक अवैध सिल्वर रंग की पिस्टल मय मैगजीन व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी पिस्टल का कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद नशीला पदार्थ और अवैध हथियार कब्जे में लेकर आरोपी अंशु ओबेरॉय के खिलाफ थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह खेप कहां से लाया था और किसे देने जा रहा था।
Source link
जालंधर में पुलिस गश्त के दौरान नशा तस्कर गिरफ्तार:10 ग्राम हेरोइन और अवैध पिस्टल केअंशु ओबेरॉय को पुलिस ने दबोचा, पुलिस जांच शुरु
