Headlines

जालंधर में फिरौती गैंग के 5 बदमाश अरेस्ट:पिस्तौल, मैगजीन और 3 कारतूस बरामद; 3 सितंबर दुकान के बाहर चलाईं थी गोलियां




जालंधर देहात की थाना लोहियां पुलिस ने व्यापारियों से फिरौती वसूलने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और 3 कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क, एसपी (जांच) वनीत आहलावत और डीएसपी शाहकोट सरवण सिंह बल्ल के दिशा-निर्देशों पर अमल में लाई गई। ‘सैम कलेक्शन’ के बाहर चलाई थी गोलियां डीएसपी शाहकोट सरवण सिंह बल्ल ने बताया कि 3 सितंबर, 2026 को लोहियां स्थित ‘सैम कलेक्शन’ नामक कपड़े की दुकान के बाहर बाइक सवार 2 नकाबपोश युवकों ने दहशत फैलाने की नीयत से अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। घटना के तुरंत बाद थाना लोहियां में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5), 351(3) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 154 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने बिछाया जाल थाना लोहियां के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह खैरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 सितंबर को गिरोह के 4 सदस्यों—संनी (निवासी बुस्सोवाल, कपूरथला), राहुल (निवासी चचोवाल, लोहियां), बलवीर सिंह उर्फ जस (निवासी पंडेर, नकोदर) और जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन (निवासी कबीरपुर, कपूरथला) को दबोच लिया। इसके बाद 11 सितंबर को गिरोह के पांचवें मुख्य साथी अजय कुमार उर्फ नीली (निवासी भोएपुर, शाहकोट) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी पुलिस रिकॉर्ड की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी सनी के खिलाफ वर्ष 2023 में थाना कबीरपुर में मारपीट, बलवा और धमकी देने का मामला दर्ज है। वहीं, आरोपी अजय कुमार उर्फ नीली के खिलाफ वर्ष 2024 में थाना शाहकोट में संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *