Headlines

जालंधर में हाई स्पीड टिपर ने युवकों को कुचला:डॉक्टर की मौत, पेशेंट के घर से लौट रहे थे; घायल बोला- नशे में था ड्राइवर




जालंधर कैंट हाईवे पर LPU के पास हाई स्पीड टिपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान मनीष और घायल की दीपक के रूप में हुई है। मनीष पेशे से डॉक्टर था और घुटने-कूल्हे के केस करता था। घायल युवक दीपक ने बताया कि वह गुरुवार देर रात LPU से थोड़ा पीछे किसी पेशेंट के घर से पट्टी करके आ रहे थे। इसके बाद पुल उतरते हुए अपने रोड पर जा रहे थे। उन्हें नीचे से जाना था। टक्कर मारकर साथ घसीटता हुआ ले गया
इसी दौरान ट्रक ड्राइवर बहुत तेज स्पीड में आया। पता नहीं उसने ड्रिंक की थी या कोई नशा किया हुआ था। पहले ट्रक वालों ने हल्की-सी साइड दी। साइड देने के बाद फिर हमें टक्कर मार दी। टक्कर मारकर साथ ही हमें घसीटता हुआ ले गया। मैंने ट्रक की ट्यूबें पकड़ ली और नीचे सेंटर में हो गया
दीपक ने बताया कि मैं भी ट्रक के नीचे था। जो मेरे साथ था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मैंने हौसला नहीं हारा। मैंने ट्रक की ट्यूबें पकड़ ली और नीचे सेंटर में हो गया। मनीष बाइक पर था, इसलिए वह पकड़ नहीं पाया। वह बहुत ज्यादा घबरा गया। हमारा बैग भी फट चुका था। ट्रक के टायरों पर उसकी नसें तक लगी हुई थीं। ड्राइवर से ब्रेक लगाने की हिम्मत ही नहीं हुई
दीपक ने कहा कि ट्रक वाले ने इतना नशा किया हुआ था, उससे ब्रेक लगाने की हिम्मत ही नहीं हुई। ट्रक वाले को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है। हमारी तरफ से शिकायत दी जा रही है कि ट्रक वाले से थोड़ी पूछताछ की जाए कि वह किस लेवल पर था। वहीं हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया
मामले की जानकारी देते हुए ACP बलवंत सिंह थाना कैंट ने बताया कि हमें एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। यहां आकर देखा कि एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई थी और दूसरे लड़के को चोटें लगी थीं। घटना कैसे हुई, इसके बारे में अभी क्लियर पता चलेगा। हमें अभी कोई स्टेटमेंट नहीं मिली है। हमें कंट्रोल से फोन आया था। उन्होंने कहा कि बाकी जो लिखित में शिकायत देते हैं, उसके मुताबिक बनती कार्रवाई हम करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *