Headlines

जालंधर में 405 किग्रा डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार:मध्य प्रदेश से लाया था खेप, पंजाब करनी थी सप्लाई, सीआईए ने कैंटर पकड़ा




जालंधर देहात पुलिस और सीआईए (CIA) स्टाफ की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 405 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर वरिंदर सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कैंटर (रजिस्ट्रेशन नंबर: HR69C1590) को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि नशा तस्कर मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में डोडा पोस्त लाकर नकोदर, शाहकोट और कपूरथला के इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर विशेष घेराबंदी की गई। दाना मंडी के पास घेराबंदी कर दबोचा एसएसपी ने बताया कि गश्त के दौरान जब पुलिस टीम दाना मंडी नकोदर के पास मौजूद थी, तो वहां एक संदिग्ध कैंटर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही कैंटर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया। पकड़ा गया आरोपी वरिंदर सिंह उर्फ काली श्री मुक्तसर साहिब जिले का रहने वाला है। जब पुलिस ने कैंटर की गहनता से तलाशी ली, तो उसमें से प्लास्टिक के 27 बैग बरामद हुए, जिनमें कुल 405 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ था। पहले भी ला चुका है 400 किलो डोडा पोस्त पुलिस पूछताछ में आरोपी वरिंदर सिंह ने खुलासा किया कि वह इससे पहले भी मध्य प्रदेश से लगभग 400 किलो डोडा पोस्त पंजाब ला चुका है। उसने बताया कि डोडा पोस्त की यह ताजा खेप वह मध्य प्रदेश के गैरट क्षेत्र से खरीदकर लाया था और पंजाब में ‘गीता’ नाम के व्यक्ति को सौंपने वाला था। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, मुख्य सरगना की तलाश जारी थाना नकोदर में आरोपी वरिंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपी गीता की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *