![]()
जालोर में पंचायत चुनाव को लेकर जिला परिषद के 43 सदस्य और 14 पंचायत समितियों के प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी के बाद आज को सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। जिले के संबंधित एसडीएम कार्यालयों में इसके लिए प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जालोर पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 390 वार्ड पंच पदों के लिए भी लॉटरी निकाली जा रही है। जिले की 14 पंचायत समितियों में कुल 433 सरपंच और 4,187 वार्ड पंच पद हैं। लॉटरी के जरिए इन पदों का वर्गवार आरक्षण तय होगा। जालोर ग्राम पंचायत: 40 पदों की आरक्षण सारणी कुल पद: 40 जिले में कहां कितने बनेंगे सरपंच और वार्ड पंच
Source link
