![]()
भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम की नई जिला कार्यकारिणी का इंतजार आखिरकार शुक्रवार को खत्म हो गया। सुबह 11.30 बजे बीजेपी के सोशल मीडिया पेज पर अधिकृत सूची जारी की गई। जिले की पहली महिला जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला को जिला कार्यकारिणी बनाने में करीब 20 महीने का समय लगा। नई कार्यकारिणी में 68 जिला कार्यसमिति सदस्य, 21 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 36 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। सूची में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। 21 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को जगह जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला की ओर से जारी सूची में नर्मदापुरम संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला प्रभारी अलकेश आर्य और प्रदेश मंत्री राजो मालवीय समेत 21 नेताओं को स्थायी आमंत्रित समिति में जगह दी गई है। इसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। महामंत्री और उपाध्यक्ष बनाने में लगे थे 8 महीने प्रीति शुक्ला को 15 जनवरी 2025 को भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद जिला पदाधिकारियों की घोषणा सितंबर 2025 में की गई थी। यानी महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष समेत 19 पदाधिकारियों की नियुक्ति में करीब 8 महीने लगे थे। इनमें 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और 1 सह कार्यालय मंत्री शामिल थे। 21 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाएं 1. कांतदेव सिंह – नर्मदापुरम संभाग प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा 2. अलकेश आर्य – नर्मदापुरम जिला प्रभारी 3. राजो मालवीय – प्रदेश मंत्री भाजपा 4. दर्शनसिंह चौधरी – सांसद 5. माया नारोलिया – राज्यसभा सांसद 6. डॉ. सीतासरन शर्मा – विधायक नर्मदापुरम 7. विजयपाल सिंह – विधायक सोहागपुर 8. प्रेमशंकर वर्मा – विधायक सिवनी मालवा 9. ठाकुरदास नागवंशी – विधायक पिपरिया 10. राधा सुधीर पटैल – जिला पंचायत अध्यक्ष 11. माधवदास अग्रवाल – निवृत्तमान जिला अध्यक्ष 12. सविता दीवान शर्मा – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 13. अखिलेश खण्डेलवाल – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 14. हरिशंकर जायसवाल – पूर्व जिला अध्यक्ष 15. संतोष पारिक – पूर्व जिला अध्यक्ष 16. संपत मूंदड़ा – पूर्व जिला अध्यक्ष 17. शिव चौबे – पूर्व निगम अध्यक्ष 18. योगेन्द्र मण्डलोई – पूर्व बैंक अध्यक्ष 19. भरतसिंह राजपूत – पूर्व बैंक अध्यक्ष 20. ओमप्रकाश रघुवंशी – पूर्व विधायक 21. अर्जुन लाल पलिया – पूर्व विधायक। देखें लिस्ट
Source link
जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने जारी की जिला कार्यकारिणी की सूची:68 जिला कार्यसमिति, 21 स्थाई और 36 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाएं
