Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूछरी का लौठा में पूजा की:मुकुट मुखारविंद व श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि मांगी




श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आस्था के प्रमुख केंद्र पूछरी का लौठा पहुंचे। उन्होंने मुकुट मुखारविंद और श्रीनाथजी मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री शर्मा की पूछरी का लौठा के प्रति खास आस्था है। वे हर साल गुरु पूर्णिमा पर यहां प्याऊ और भंडारे का आयोजन भी करवाते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर उनके पहुंचने से श्रद्धालुओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। पूजा के बाद मुख्यमंत्री जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर नगर विधायक जवाहर सिंह बेढम, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह और कामां विधायक नौक्षम चौधरी मौजूद थे। इनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *