Headlines

जिलाबदर बदमाश बालोद में गिरफ्तार:दल्लीराजहरा में तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा था, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा




बालोद जिले के दल्लीराजहरा में जिलाबदर किए गए एक 26 वर्षीय बदमाश को पुलिस ने तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजहरा के वार्ड-7 स्थित कॉलेज पहुंच मार्ग पर तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और हथियार जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। दल्लीराजहरा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि उन्हें राहगीरों से सूचना मिली थी कि वार्ड-2 पंडरदल्ली निवासी खुशहाल नोन्हारे (26) तलवार लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है। इस सूचना पर राजहरा पुलिस की टीम वार्ड-7 कॉलेज पहुंच मार्ग पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे की तलवार बरामद हुई। पुलिस ने तलवार जब्त कर आरोपी खुशहाल नोन्हारे के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया। उसे जेल भेज दिया गया। मारपीट, लूटपाट, बलवा और चोरी जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज दल्लीराजहरा सीएसपी विकास पाटले ने बताया कि, खुशहाल नोन्हारे आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पहले भी मारपीट, लूटपाट, बलवा और चोरी जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी इन्हीं गतिविधियों के कारण उसे गुंडा-बदमाश सूची में शामिल किया गया था और प्रशासन ने उसे जिलाबदर किया था। जिलाबदर होने के बावजूद वह जिले में प्रवेश कर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ यह कार्रवाई की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *