Headlines

जिला अस्पताल:6 दिन से ऑपरेशन थियेटर का एसी बंद, वेटिंग बढ़ी




जिला अस्पताल मुरार में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए बहाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। अस्पताल के द्वितीय तल पर करीब पांच महीने पहले शुरू हुआ अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) तकनीकी व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है। 6 दिनों से ओटी का एयर कंडीशनिंग (एसी) ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इसके चलते इस उमस भरी गर्मी में डॉक्टरों को पसीने से सराबोर होकर ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं। इससे मरीजों को भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ रहा है। आउटडोर की मोटर जलने से बंद हुआ पूरा सिस्टम: जिला अस्पताल मुरार के ऑपरेशन थिएटर में लगे बड़े एसी यूनिट के आउटडोर की मोटर जल जाने से पूरा सिस्टम बंद हो गया है। 6 दिन बाद भी खराबी दूर नहीं हो सकी है। एसी बंद होने का सबसे ज्यादा असर आर्थोपेडिक विभाग की सर्जरी पर पड़ा है। इससे रोजाना होने वाली सर्जरी की संख्या में गिरावट आ गई है। मजबूरी में ऑपरेशन की डेट बढ़ाई
डॉक्टरों का कहना है कि एसी खराब होने से गर्मी और उमस में कम संख्या में ऑपरेशन से वेटिंग बढ़ गई है। कई मरीज दर्द और परेशानी के बावजूद ऑपरेशन की तारीख का इंतजार करने को मजबूर हैं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी समय पर ऑपरेशन नहीं हो पा रहा, जिससे परेशानी बढ़ रही है। हाउसिंग बोर्ड ने कराया था निर्माण
अस्पताल के इस ऑपरेशन थिएटर का निर्माण एमपी हाउसिंग बोर्ड द्वारा कराया गया था। इस मामले में जब सिविल सर्जन डॉ. सीमा जायसवाल से जब कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। इसके बाद रविवार को छुट्टी की बात बोलकर अप फोन काट दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *