Headlines

जींद पुलिस ने पकडे़ यूपी के दो पशु चोर:डेयरी का ताला तोड़ा, 9 लाख कीमत की भैंस चुराई, एवीटी स्टाफ ने की कार्रवाई




जींद जिला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) ने पशु चोरी के एक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्टाफ की सतर्कता के बाद की गई है। एवीटी स्टाफ जींद के इंचार्ज यशवीर सिंह ने बताया कि जुलाना निवासी अजय ने थाना जुलाना में शिकायत दर्ज कराई थी। अजय ने बताया था कि गांव जैजैवंती स्थित उसकी भैंसों की डेयरी से 3-4 अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चार भैंसें चुरा ली थीं। इन भैंसों की कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई गई है। कैराना के रहने वाले हैं दोनों आरोपी इस शिकायत के आधार पर थाना जुलाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच एवीटी स्टाफ जींद को सौंपी गई थी। स्टाफ ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान फुरकान उर्फ मिर्ची और सोहेल, निवासी कैराना (उत्तर प्रदेश) के नाम सामने आए। एवीटी स्टाफ ने दोनों आरोपियों को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर नियमानुसार गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *