Headlines

जींद में आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप:सरपंच ने सीएम को भेजी शिकायत, बोले-पंचायत अधिकारी से शिकायत पर नहीं हुआ समाधान




जींद जिले में जुलाना के मालवी गांव में बन रहे आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। यह अस्पताल 67 लाख 68 हजार रुपए की लागत से बन रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सीएम नायब सैनी को भेजी है। गांव के सरपंच राजेंद्र जांगड़ा और पंचायत समिति सदस्य सुधीर ने बताया कि निर्माण में घटिया ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है। सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। ‘पंचायत अधिकारी से शिकायत पर नहीं हुआ समाधान’ सरपंच जांगड़ा ने बताया कि चिनाई के बाद ईंटों की ठीक से तराई भी नहीं की जा रही है, जिससे मजबूती पर असर पड़ सकता है। पंचायत ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सीएम से निर्माण कार्य की जांच करवाने और अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करने की मांग की है। इस मामले पर जिला परिषद जींद के एसडीओ भगवान दास ने कहा कि अगर निर्माण में घटिया सामग्री मिली तो मौके पर जाकर जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *