![]()
जींद में फोरेस्ट गार्ड ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वह दो बेटों के पिता थे। मृतक की पत्नी ने जींद के जिला वन अधिकारी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शहर थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर DFO के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जींद के जलालपुरा रोड की रत्न कॉलोनी निवासी गीता देवी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके पति कर्ण सिंह वन विभाग में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग भिवानी में थी। 8-9 सितंबर की रात उन्होंने घर पर सल्फास खा लिया। पता चलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जींद के डीएफओ पवन ग्रोवर उनके पति को परेशान करते थे। भिवानी में ट्रांसफर के बाद भी उन्हें परेशान करना जारी रखा। भिवानी के डीएफओ से मिलीभगत कर पवन ग्रोवर उन्हें परेशान करते थे। जिसके बारे में वह कई बार मुझसे चर्चा करते थे। फिलहाल भिवानी थी ड्यूटी जानकारी के अनुसार, कर्ण सिंह करीब एक साल से भिवानी में पोस्टिड थे। बताया जाता है कि पिछले करीब दो माह से मेडिकल लीव पर थे। वीरवार- शुक्रवार की रात उन्होंने अपने घर पर ही कीटनाशक खा लिया। जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई। लगाए गए आरोप झूठे : डीएफओ वहीं, डीएफओ पवन ग्रोवर ने कहा कि वह दो दिन से आउट ऑफ स्टेशन हैं। उन्हें कर्ण सिंह की मौत का पता चला है, जिसका उन्हें खेद है। कर्ण सिंह ड्यूटी पहले जींद में थे, पिछले करीब एक साल से भिवानी में पोस्टिड थे। पत्नी ने मुझ पर आरोप क्यों लगाए, यह तो वहीं बता सकती हैं। मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं, उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। उधर पुलिस का कहना है कि पत्नी की शिकायत पर डीएफओ के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जींद में फोरेस्ट गार्ड ने किया सुसाइड:भिवानी में पोस्टिंग, पत्नी बोली- DFO ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, केस दर्ज
