Headlines

दिल्ली जेएनयू मामले में कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग:भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया




दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को जेएनयू में छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव और दिल्ली भाजपा महामंत्री योगिता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एकत्र हुईं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और प्रभारी आरती मेहरा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच किया। हालांकि, कुछ कदम आगे बढ़ते ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया और शकरपुर थाने ले गई। दोषी को सजा मिलने पर ही नारा सार्थक होगा : संगीता यादव संगीता यादव ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएनयू जैसे शिक्षण संस्थान में प्रोफेसर की आड़ में छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए सांसद को पार्टी से बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की। यादव ने कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, महिला मोर्चा अपना विरोध जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा तभी सार्थक होगा, जब महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *