Headlines

जीवन कुंडू हत्याकांड, 3 हाईवे परमानेंट जाम करने की चेतावनी:हिसार में पंचायत ने 4 मांगें रखी, आज CM संग बैठक, दिग्विजय बोले- CIA इंचार्ज गुंडा




हिसार के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और किसान नेताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाई गई न्याय संघर्ष समिति की महापंचायत ने सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। महापंचायत में शामिल कांग्रेस सांसदों, विधायकों और खाप पंचायतों की मौजूदगी के बीच सरकार ने 5 सदस्यीय कमेटी को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत का निमंत्रण भेजा है। पंचायत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री संग होने वाली यह बैठक बेनतीजा रही, तो 18 अगस्त से हिसार-दिल्ली, हिसार-सिरसा और हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। उधर, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हांसी में हुए उपद्रव के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 10 किसान नेताओं को रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। 15 अगस्त को हांसी में बिगड़े थे हालात 15 अगस्त को हांसी के नेहरू कॉलेज में मुख्यमंत्री के जिला स्तरीय ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले सिसाये पुल नाके पर भारी हंगामा हुआ था। सुबह 6:40 बजे करीब 150 से 200 लोगों की भीड़ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ समारोह स्थल की ओर बढ़ी। अधिकारियों के समझाने के बावजूद भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों पर बैरिकेड्स तोड़कर ट्रैक्टर चढ़ाने व पथराव की कोशिश की गई। मजिस्ट्रेट के आदेश पर लाठीचार्ज स्थिति बिगड़ती देख ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इस झड़प में हांसी SP विनोद कुमार समेत कई जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने इन पर कई धाराओं के केस दर्ज कर लिया। पुलिस-किसानों में टकराव की तस्वीरें… इस तरह बिगड़ते चले गए हालात… CIA इंचार्ज और हांसी SP के खिलाफ गुस्सा… दीपेंद्र हुड्‌डा बोले-हथियार लहराना गलत मामले में दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा- हांसी में CIA इंचार्ज कप्तान सिंह द्वारा AK-47 जैसे खतरनाक हथियारों को लहराना, एक-दूसरे से छीना-झपटी और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पथराव के दृश्य कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। हांसी में जो स्थिति बनी और जिस तरह पुलिस अधिकारियों की भूमिका सामने आई है, उसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। दिग्विजय चौटाला ने हांसी सीआईए इंचार्ज को गुंडा कहा दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार ने एक नया कल्चर बना लिया है। पुलिस का रूप वर्दी से बेवर्दी हो गया है। बेवर्दी गुंडे के रूप में आए पुलिसकर्मी हैं। प्रदेश में कितनी बार हम घटनाक्रम देख चुके हैं। हिसार के एचएयू, जीजेयू में और फिर चैनत गांव के धरने पर भी ऐसा ही हुआ। आज भी ऐसा हो रहा है। एके 47 लेकर बिना वर्दी के आना कौन से कानून में लिखा हुआ है। असोल्ट राइफल जो देश की सीमा की सुरक्षा के लिए दी हुई हो, उसको एक पुलिसवाला गुंडा चलाने का प्रयास करता है। SKM बोली- गोलियां चलाने का प्रयास किया संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि पुलिस ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के उन आदेशों की अनदेखी की, जिसमें प्रदर्शनों के दौरान अधिकारियों को वर्दी में होना अनिवार्य किया गया है। मोर्चा का आरोप है कि सादे कपड़ों में आए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने AK-47 से गोलियां चलाने का प्रयास किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *