Headlines

जुगाड़ू वाहन को बचाने के प्रयास में हादसा:फाजिल्का में बस बिजली के खंभे और दीवार से टकराई, दो घायल




फाजिल्का जिले के गांव छप्पड़ी वाला में एक सड़क हादसे में प्राइवेट बस और मोटरसाइकिल ट्राली जुगाड़ू वाहन की टक्कर के बाद बस बिजली के खंभे और दीवार से जा टकराई। हादसे में बस चालक और जुगाड़ू वाहन चालक घायल हो गए, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, जलालाबाद से फाजिल्का जा रही एक प्राइवेट बस गांव छप्पड़ी वाला के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल ट्राली जुगाड़ू वाहन पर करीब 10 गट्टे खाद लादकर सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। वाहन पर अधिक सामान लदा होने के कारण वह समय रहते सड़क पार नहीं कर सका। सामने से आ रही बस को देखकर चालक ने टक्कर से बचने के लिए बस को एक तरफ मोड़ दिया। पूरी घटना CCTV में कैद बस चालक की इस कोशिश के बावजूद बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और एक दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टूट गया और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना में बस चालक और जुगाड़ू वाहन चालक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस में केवल 5 से 6 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित रहे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *