Headlines

पंजाब के कई शहरों में बारिश:अमृतसर, जालंधर और पठानकोट में बरसे बादल; टेंपरेचर में 1.3 डिग्री की गिरावट




पंजाब के साथ चंडीगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। राज्य के अमृतसर, जालंधर और पठानकोट सहित कई जिलों में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरदासपुर 35.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। हालांकि इससे पहले सोमवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 5 जिलों में बारिश दर्ज की गई थी। इनमें सबसे ज्यादा बारिश अमृतसर में 53 मिमी हुई। इसके अलावा पठानकोट के थीन डैम और रूपनगर के रोपड़ KVK में 0.5-0.5 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि लुधियाना और पटियाला में ट्रेस (TR) बारिश रिकॉर्ड हुई। राज्य में आज औसत अधिकतम तापमान में 1.3°C की गिरावट दर्ज की गई। अगले 7 दिन बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा। 11 और 13 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 12, 14, 15 और 16 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। बिजली की डिमांड 13 हजार पार
पंजाब में रात 11:25 बजे बिजली की मांग 13,300 मेगावाट रही। इस समय पंजाब 8,876 मेगावाट बिजली ले रहा था, जबकि तय शेड्यूल 9,014 मेगावाट था। यानी खपत तय शेड्यूल से 138 मेगावाट कम रही। डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1,614 फीट दर्ज किया गया है। जबकि इसका अधिकतम स्तर 1,680 फीट माना जाता है। यानी यह करीब 66 फीट नीचे है। पोंग डैम का जलस्तर 1,348.58 फीट था, जबकि इसका अधिकतम स्तर करीब 1,390 फीट है। यानी यह करीब 41.42 फीट नीचे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *