Headlines

जुलाना में एक्सीडेंट में शिक्षा विभाग के क्लर्क की मौत:ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा, घर से 200 मीटर पहले गाड़ी ने मारी टक्कर




जींद जिले में जुलाना के वार्ड नंबर 7 निवासी 45 वर्षीय विनोद खटकड़ की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। विनोद बुआना शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। यह हादसा उनके घर से करीब 200 मीटर पहले अटल पार्क के पास हुआ। एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। लोगों ने सीएचसी पहुंचा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और घायल विनोद को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। विनोद की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वार्ड के लोगों ने बताया कि विनोद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और रोजाना ड्यूटी के बाद घर लौटते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *