![]()
जींद जिले के जुलाना में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में वीरवार को गतौली गांव के युवाओं ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे थे, लेकिन उन पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। बातचीत से समस्या का समाधान किए जाने की मांग युवाओं ने मांग की कि देश के युवाओं और छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई से। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
Source link
जुलाना में छात्रों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज का विरोध, बोले- बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ
