जुलाना में दूध-घी के नए रेट तय:भैंस का दूध ₹100 और गाय का ₹80 लीटर, नियम तोड़ने पर लगेगा ₹21 हजार जुर्माना




जींद जिले के जुलाना कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को डेयरी संचालकों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बढ़ती महंगाई और डेयरी कारोबार की लागत में वृद्धि पर चर्चा के बाद दूध और घी के नए भाव निर्धारित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। डेयरी संचालक एसोसिएशन के प्रधान मनोज ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से पशुओं के चारे और अन्य आवश्यक सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे डेयरी संचालकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ‘खल का कट्टा 1800 रुपए से 3 हजार पर पहुंचा’ मनोज ने उदाहरण देते हुए बताया कि भैंसों को खिलाई जाने वाली खल का एक कट्टा पहले लगभग 1800 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 3000 रुपए प्रति कट्टा हो गया है। इसके अतिरिक्त, सरसों के तेल सहित पशुओं के लिए उपयोग होने वाले अन्य सामान की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। भैंस का 100 और गाय का दूध 80 रुपए का फैसला विचार-विमर्श के बाद, डेयरी संचालकों ने भैंस के दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर और गाय के दूध का भाव 80 रुपए प्रति लीटर निर्धारित करने का निर्णय लिया। वहीं, भैंस के घी का भाव 1500 रुपए प्रति किलोग्राम और गाय के घी का भाव 2500 रुपए प्रति किलोग्राम करने पर सहमति बनी। ‘उलंघन पर 21 हजार का जुर्माना लगेगा’ बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि कोई डेयरी संचालक निर्धारित भाव से कम कीमत पर दूध या घी बेचता पाया जाता है, तो उस पर 21,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।इस अवसर पर संजय, कुलजीत, अनिल, मनोज और कुलदीप सहित कई अन्य डेयरी संचालक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *