![]()
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जोधपुर हवाई अड्डे की ओर से यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘यात्री सेवा अभियान-2026’ का आयोजन 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने बताया- अभियान के दौरान यात्री सुविधाओं, सेवा गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वच्छता और कर्मचारियों के व्यवहार की समीक्षा की जाएगी। अभियान का 17 सितंबर को औपचारिक शुभारंभ के साथ लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम, यात्री सहायता कार्यक्रम और ‘सेल्फी विद पीएम’ बूथ जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। अभियान के विभिन्न चरणों में हवाई अड्डे के प्रवेश, पार्किंग, बैठने की सुविधा, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। फीडबैक और शिकायतों का होगा समाधान यात्रियों की शिकायतों और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए फीडबैक क्यूआर, एयरसेवा, सुझाव पेटियों और अन्य माध्यमों से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की जाएगी। बार-बार सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए ‘Listen and Resolve’ डेस्क की गतिविधि भी प्रस्तावित है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर इसी अवधि में प्राधिकरण की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसके तहत टर्मिनल भवन, यात्री आवागमन क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान, कचरा प्रबंधन और कचरा पृथक्करण की गतिविधियां की जाएंगी। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान और श्रमदान का आयोजन होगा। सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था की भी जांच यात्री सेवा अभियान के दौरान मेडिकल सुविधा, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन संपर्क व्यवस्था और आपातकालीन मार्गों की वर्किंग की समीक्षा की जाएगी। फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए शिष्टाचार, सहानुभूति, स्पष्ट संवाद और यात्री-केंद्रित व्यवहार को लेकर प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को ‘बेस्ट सेवक’ या ‘बेस्ट स्माइल’ के रूप में प्रोत्साहित करने की गतिविधि प्रस्तावित है।
Source link
जोधपुर एयरपोर्ट पर कल से शुरू होगा यात्री सेवा अभियान:यात्रियों से लिया जाएगा फीडबैक, कई कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन
