![]()
जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में एडमिट प्रसूता की इलाज के दौरान सोमवार शाम मौत हो गई। प्रसूता एनी का 17 दिनों से इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक ब्लड प्रेशर कम होने के साथ ही हार्ट अटैक आया था। इस दौरान सीपीआर देकर जान बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। इधर, उम्मेद अस्पताल में दो प्रसूताएं आईसीयू में हैं, जबकि महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तीन प्रसूताओं का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। 17 दिन से थी एडमिट, बिगड़ गई थी तबीयत जानकारी के अनुसार एनी का 17 दिन से इलाज चल रहा था। सामने आया कि प्रसव से पहले उसने केवल एक बार ही जांच करवाई थी। इसके बाद प्रेग्नेंसी के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल से उम्मेद हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। इतने लंबे समय तक चले इलाज के बाद 10 अगस्त की शाम उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। उम्मेद में दो मरीज आईसीयू में एडमिट वहीं उम्मेद हॉस्पिटल में दो प्रसूताओं का इलाज आईसीयू में चल रहा है। सविता के ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से उसे एडमिट किया गया था। इस दौरान उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। हालांकि उसकी स्थिर है। वहीं ममता को ब्यावर के जयश्री हॉस्पिटल से उम्मेद अस्पताल में रेफर कर लाया गया था। यहां सिजेरियन से बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से उसे भी आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके अलावा महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तीन प्रूसताओं का इलाज चल रहा है। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Source link
जोधपुर में उम्मेद हॉस्पिटल में एडमिट प्रसूता की मौत:17 दिन से चल रहा था इलाज; बीपी कम होने से आया हार्ट अटैक
