![]()
जोधपुर नगर निगम अब कचरे से बिजली प्रोडक्शन करने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर बुधवार को नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने केरू स्थित इस प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया- इसका 90 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। इसे लेकर जल्द ही ट्रायल रन भी शुरू होगा। निगम आयुक्त राहुल जैन ने प्लांट पर बॉयलर, कचरे से बिजली उत्पादन तथा बिजली सप्लाई की प्रक्रिया की जानकारी ली। ट्रायल रन के लिए शामिल किया जाएगा कचरा आयुक्त ने बताया- प्लांट के ट्रायल रन के लिए कचरा एकत्र करने का कार्य शुरू किया जाएगा। लगभग एक महीने तक कचरे का स्टॉक शामिल कर इस प्लांट को ट्रायल रन पर शुरू करने का प्लान है। उन्होंने बुधवार को एसएलएफ साइट का भी निरीक्षण किया। एसएलएफ प्लांट का कार्य भी अंतिम चरण में है। एक महीने में इसके पूरे होने की संभावना है। आयुक्त ने कहा- अगले तीन दिनों में नगर निगम के अधिकारी वेस्ट टू एनर्जी पूरे प्लांट का विस्तृत असेसमेंट करेंगे। आयुक्त राहुल जैन ने केरू परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट और पुराने कचरे के अलग कार्य का निरीक्षण किया। केरू साइट पर लगभग सात लाख टन पुराने कचरे निस्तारण किया जा रहा है। नोटिस जारी करने के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान वेस्ट प्लांट में काम सही नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता संपत मेघवाल, एसई भरत टेपण, एक्सईएन प्रवीण गहलोत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इधर, 100 MLD ट्रीटेड वाटर गांवों तक पहुंचाने की तैयारी सालावास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से निकलने वाला उपचारित पानी अब किसानों की खेती के लिए उपयोग में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। भारत सरकार, राज्य सरकार, नगर निगम जोधपुर, CEEW और इजरायल दूतावास के सहयोग से किए जा रहे इस नवाचार के तहत करीब 100 MLD उपचारित पानी पाइपलाइन के माध्यम से आसपास के गांवों तक पहुंचाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया- इजरायल दूतावास की टीम ने CEEW और नगर निगम की टीम के साथ सालावास STP का बुधवार को निरीक्षण किया। टीम ने सालावास, किसनासर और सरेचा गांवों का दौरा कर स्थानीय किसानों से बातचीत भी की। इस प्रोजेक्ट के तहत किसान साल में 2 से 3 फसलें ले सकेंगे। राज्य सरकार, भारत सरकार, इजरायल दूतावास और CEEW मिलकर कार्य काम कर रहे हैं। नगर निगम आगामी महीने में इसकी डीपीआर बनाकर राज्य सरकार को भेजेगा। राहुल जैन ने कहा- यदि यह परियोजना सफल होती है तो जोधपुर नगर निगम देश में इस प्रकार के नवाचार को प्रभावी रूप से लागू करने वाला निकाय होगा।
Source link
जोधपुर में कचरे से बनेगी बिजली:90 प्रतिशत तक काम पूरा; वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का जल्द होगा ट्रायल
