Headlines

जोधपुर में दलदल और कीचड़ में फंसे मिले मवेशी:कॉलोनी में बना रखा था अवैध बाड़ा; मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर निगम ने की कार्रवाई




जोधपुर के रहवासी इलाके में बने अवैध पशुओं के बाड़े को लेकर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। जब टीम यहां पहुंची तो गाय और भैंसें दलदल और कीचड़ में फंसे हुए थे। हालात ये थे कि वे वहां से हिल भी नहीं पा रहे थे। इधर, जैसे ही कार्रवाई की सूचना मिली। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद निगम ने यहां से 12 गाय-भैंसों को छुड़वाया। लोगों ने की थी शिकायत, टीम पहुंची तो फैली थी गंदगी नगर निगम के महेश कुमार ने बताया- स्थानीय लोगों ने संपर्क पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि रहवासी कॉलोनी में अवैध पशु बाड़ा बनाया हुआ है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद इसकी रिपोर्ट बनाकर नगर निगम आयुक्त राहुल जैन को भेजी गई। यहां जब टीम पहुंची तो हालात काफी बुरे थे। जहां इन पशुओं को रखा गया था, वहां काफी गंदगी फैली थी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर पहले भी शिकायत मिली थी। इसके बाद अवैध पशु बाड़े को खाली करवाया गया। निगम की टीम ने मिलकर गायों को निकाला टीम जब वहां पहुंची तो हालात काफी बदतर थे। पूरे बाड़े में गंदगी और कीचड़ फैला हुआ था। कुछ मवेशी कीचड़ के दलदल में फंसे हुए थे। दो गाय बाहर भी नहीं निकल पा रही थी। इस पर निगम की टीम ने जैसे-तैसे गायों को निकाला। इसके बाद बड़ी मशक्कत के साथ बाकी मवेशियों को निकालकर अवैध बाड़े को खाली करवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *