![]()
सावन माह में देशभर से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन-भोपाल के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। इसके अलावा इंदौर होकर उज्जैन आने-जाने वाली पांच नियमित ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोतरी की गई है। यह निर्णय श्रावण मास में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लिया गया है। श्रावण मास में देश-विदेश से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू किए गए हैं। साथ ही, यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए पार्किंग व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ स्टेशन प्रबंधन में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े, इसके लिए उज्जैन स्टेशन पर यूटीएस (अनारक्षित टिकट) और पीआरएस (आरक्षित टिकट) काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है। मुख्य पीआरएस कार्यालय में एक अतिरिक्त विशेष काउंटर भी शुरू किया गया है। इस काउंटर पर यात्रियों को आरक्षित और अनारक्षित, दोनों प्रकार के टिकट एक ही स्थान पर मिल सकेंगे। स्टेशन परिसर में बदलाव, बना ‘नो-व्हीकल जोन’ यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मुख्य प्रवेश द्वार के सामने अस्थायी रूप से ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। स्टेशन के सामने की पार्किंग फिलहाल बंद कर दी गई है। वाहनों की भीड़ रोकने के लिए केवल एक लेन को ‘पिक एंड ड्रॉप’ के लिए खुला रखा गया है, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुचारु बनी रहे।
Source link
उज्जैन-भोपाल के बीच 3 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:इंदौर होकर आने-जाने वाली 5 ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी; महाकाल दर्शन के लिए रेलवे की तैयारी
