![]()
नगर निगम चुनावों को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित किए गए। इस दौरान पति-पत्नी सिंबल लेने दंडवत करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंचे। श्रवण सांसी ने बताया कि उनकी पत्नी सीता 91 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ रही है। गौरतलब है कि इससे पूर्व गुरुवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई थी। शहर के 19 वार्ड ऐसे हैं, जहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। जबकि 23 वार्ड ऐसे हैं, जहां पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यानी वहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय या फिर अन्य दल के प्रत्याशी दोनों दलों की जीत का समीकरण बिगाड़ सकते है। सबसे बड़ी चुनौती वार्ड नंबर 47 में भाजपा और कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की है। यहां कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें से 9 निर्दलीय, एक-एक भाजपा और कांग्रेस और बाकी एक-एक आरएलपी और आप का प्रत्याशी है। पति-पत्नी बोले- सांवरिया सेठ से जीत की मनोकामना मांगी है श्रवण ने बताया कि वार्ड के लोगों के सहयोग के साथ उनकी पत्नी 91 नंबर वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। इन चुनाव में उन्हें बैंच सिंबल मिला है। श्रवण ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने सांवलिया सेठ से जीत की मनोकामना मांगी है। वहीं नामांकन भरने से पहले भी सांवलिया सेठ का आशीर्वाद लिया था। अब जब उन्हें सिंबल मिला तो वे कलेक्ट्रेट गेट से लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी ऑफिस तक दंडवत करते हुए पहुंचे। किसी को सेब तो किसी को मिला फूल गोभी का सिंबल शुक्रवार को सिंबल प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित किए गए। इस दौरान किसी को सेब तो किसी को फूल गोभी और गुब्बारा सिंबल मिला। जैसे ही प्रत्याशियों को सिंबल मिले तो कोई सेब और तो कोई फूल गोभी लेकर अपने सिंबल को दिखाया। अब 385 प्रत्याशी मैदान में रिटर्निंग ऑफिसर रामकिशोर मीणा ने बताया कि जोधपुर नगर निगम चुनाव में स्क्रुटनी के बाद 573 कैंडिडेट मैदान में थे। इनमें से दो दिन में 188 कैंडिडेट्स ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब 385 कैंडिडेट 100 वार्डों के लिए मैदान में बचे हैं। आज गुरुवार को 147 कैंडिडेट्स ने नामांकन वापस लिया जबकि बुधवार को 41 कैंडिडेट ने नामांकन वापस लिया था
Source link
जोधपुर में सिंबल लेने दंडवत करते हुए पहुंचे पति-पत्नी:निर्दलीय उम्मीदवार सांवलिया सेठ की तस्वीर लेकर पहुंचे; जहां प्रत्याशी ज्यादा वहां निकाली लॉटरी
