![]()
गुरदासपुर जिले के आम आदमी पार्टी के दीनानगर हलका इंचार्ज शमशेर सिंह ने झबकरा फोकल पॉइंट से मराड़ा गांव तक बनी नई लिंक रोड का उद्घाटन किया। यह सड़क 2.02 किलोमीटर लंबी है और इसे बनाने में 47.92 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंच-सरपंच, इलाके के जाने-माने लोग और स्थानीय लोग मौजूद थे। सभी ने हलका इंचार्ज शमशेर सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हलका इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी। इससे झबकरा, मराड़ा और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों, स्कूली बच्चों और किसानों को काफी परेशानी होती थी। बिना भेदभाव के कार्य कर रही AAP सरकार : शमशेर सिंह उन्होंने कहा कि लोगों की इस पुरानी मांग को देखते हुए सरकार ने खास ग्रांट जारी की और सड़क का काम पूरा करवाया। शमशेर सिंह ने दावा किया कि यह नई सड़क इलाके के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी। शमशेर सिंह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग और हर गांव के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हलके का कोई भी हिस्सा विकास में पीछे नहीं रहेगा। ग्रामीणों ने किया हलका इंचार्ज शमशेर सिंह धन्यवाद उन्होंने बताया कि सड़कें किसी भी इलाके की तरक्की के लिए बहुत जरूरी होती हैं। आने वाले दिनों में हलके की बाकी बची सड़कों को भी तेजी से ठीक करने का काम शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मराड़ा और झबकरा गांव के लोगों ने हलका इंचार्ज शमशेर सिंह का खास तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से उनका सफर तो आसान होगा ही, साथ ही फोकल पॉइंट तक अपनी फसल ले जाने वाले किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
Source link
दीनानगर में नई लिंक रोड का उद्घाटन:AAP हलका इंचार्ज शमशेर सिंह ने किया शुभारंभ, 2.02 किलोमीटर लंबी, 47.92 लाख रुपए हुए खर्च
