Headlines

झांसी रेलवे से 52 कर्मी हुए रिटायर्ड:सम्मान समारोह में DRM ने किया सम्मानित, बोले-रेल विकास में आपका योगदान सराहनीय रहा




झांसी रेल मंडल से शुक्रवार को विभिन्न विभागों के 52 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। मंडल कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके सेवानिवृत्ति लाभों का करीब 19.53 करोड़ रुपए का भुगतान डिजीटल माध्यम से सीधे बैंक खातों में किया गया। रिटायर्ड कर्मियों की तस्वीरें देखें… सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र और पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) भी सौंपे गए, ताकि उन्हें पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि रेलवे की सफलता और विश्वसनीयता कर्मचारियों की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और समर्पण पर आधारित है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की तथा रेलवे के विकास में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा और सहायक मंडल वित्त प्रबंधक रवि कुमार सविता भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति संबंधी औपचारिकताओं और मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि झांसी मंडल सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सभी देयकों का समयबद्ध और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि सेवा निवृत्ति के बाद उन्हें आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *