Headlines

लापता किशोर के कपड़े-चप्पल नहर किनारे मिले:चार दिन से गुमशुदा प्रांशु माखीजा की तलाश में SDRF जुटी




सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुए 15 वर्षीय प्रांशु माखीजा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को नगर वन के पास नहर किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिलने के बाद अनहोनी की आशंका गहरा गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पीएम आवास, उतैली वार्ड क्रमांक-22 निवासी प्रांशु माखीजा 27 जुलाई की शाम करीब 6 बजे दोस्त सुमित के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात 8 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 28 जुलाई को कोलगवां थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को एक किसान ने नहर किनारे कपड़े और चप्पल पड़े होने की सूचना प्रांशु के परिजनों को दी। प्रांशु की मां कोमल माखीजा ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों की पहचान अपने बेटे के रूप में की। इसके बाद सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान और कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम बुलाई। गोताखोरों ने पहले नहर में उतरकर आसपास तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद बोट के माध्यम से लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में परिजन और कॉलोनीवासी भी एकत्र हो गए थे। फिलहाल प्रांशु का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस नहर और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान जारी रखने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *