![]()
झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवली में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में कुएं के पास रोता हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से बच्चे को समय रहते सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। देवली निवासी श्रवण तेजा पशुओं के लिए चारा लेने भूरीघाटी रोड की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें रमेश भागीरथ के कुएं के पास से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत कुएं के मालिक को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि नंदू भाभर को सूचित किया गया। उन्होंने तत्काल रायपुरिया पुलिस को घटना से अवगत कराया। सिविल अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही रायपुरिया थाना प्रभारी (टीआई) गीता जाटव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नवजात शिशु को अपनी कस्टडी में लेकर तत्काल अपने वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मिला नवजात एक लड़का है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन बेहतर इलाज और निगरानी के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है। बच्चा सुरक्षित है रायपुरिया टीआई गीता जाटव ने बताया, “बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वह सुरक्षित है और उसकी हालत स्थिर है। लावारिस हालत में बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।” घटना की अन्य तस्वीरें…
Source link
झाबुआ में कुएं के पास मिला नवजात शिशु:रायपुरिया TI गीता जाटव ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
