![]()
मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का ऐलान किया। इसके साथ ही दैनिक ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से प्रदेशभर के हजारों पीआरडी जवानों में उत्साह है। सम्मेलन का आयोजन गोरखपुर स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवान प्रदेश की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जवानों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी जवानों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनकी सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की सेवाएं समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
अमेठी एनआईसी में लाइव चला कार्यक्रम गोरखपुर में आयोजित सम्मेलन का सजीव प्रसारण अमेठी के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में भी किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। विधायक और अधिकारी रहे मौजूद इस दौरान गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और बड़ी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे। पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री की ओर से घोषित सुविधाओं का स्वागत किया। उन्होंने इसे जवानों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अधिकारियों ने कहा कि इन फैसलों से पीआरडी जवानों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।
Source link
पीआरडी जवानों को 5 लाख कैशलेस चिकित्सा सुविधा:मुख्यमंत्री ने ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपए किया, अमेठी में कार्यक्रम लाइव देखा
