![]()
झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रांची में गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को भी राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में गोड्डा में सर्वाधिक 44.2 मिमी बारिश हुई। अगले दो दिनों तक रांची के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि इसके बाद तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को रांची सहित लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। चतरा और गढ़वा सबसे सूखा जिला झारखंड की राजधानी रांची में 1 जून से 9 जुलाई तक 251.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 284 मिमी माना जाता है। इसके आधार पर रांची में अब तक वर्षा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। रांची को छोड़कर किसी भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। सबसे कम चतरा और गढ़वा में बारिश हुई है। चतरा में अभी तक मात्र 55 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 78 मिमी कम है। वहीं, गढ़वा में 49.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 76 मिमी कम है। गोड्डा में 83.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 66 मिमी कम है।
Source link
झारखंड के कई हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना:वज्रपात का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चल सकती है हवा; गोड्डा में हुई सर्वाधिक वर्षा
