Headlines

Kuno National Park Cheetah Nirva Missing


कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता ‘निर्वा’ एक हफ्ते से ज्यादा समय से लापता है। उसके गायब होने के बाद वन विभाग के अधिकारी गोपनीय तौर पर उसकी तलाश में जुटे हैं। इस बीच मामले में विभागीय लापरवाही के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, पीएम

.

बताया जा रहा है कि निर्वा के गले में लगा कॉलर आईडी काफी समय से खराब था, जिसके कारण उसकी लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी आ रही है।

एक्स पर पोस्ट के बाद सामने आया मामला

वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट और आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर निर्वा के लापता होने की जानकारी साझा की। उन्होंने कूनो के फील्ड डायरेक्टर पर वन्यजीवों की निगरानी के बजाय सोशल मीडिया पर नागरिकों और एक्टिविस्ट्स को निशाना बनाने का आरोप लगाया। दुबे ने पोस्ट में फील्ड स्तर पर जवाबदेही तय करने और कार्रवाई की मांग की है।

कूनो नेशनल पार्क।

कूनो नेशनल पार्क।

दो बच्चों की मां है निर्वा

अजय दुबे के मुताबिक, निर्वा वही मादा चीता है जिसके दो बच्चे हैं और यह पहले भी काफी चर्चा में रही है। उनके अनुसार निर्वा के गले में लगा कॉलर आईडी काफी समय से खराब था। इसी वजह से उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रखने में दिक्कत आई।

आगरा में पकड़े गए शिकारियों के गिरोह से भी जोड़ा मामला

दुबे के अनुसार, जुलाई में उत्तर प्रदेश के आगरा में शिकारियों का एक गिरोह पकड़ा गया था। इसमें छह चीतों के शिकार की बात सामने आने का दावा किया गया था। ऐसे में उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं निर्वा भी इसी गिरोह के शिकार का शिकार तो नहीं हो गई। हालांकि, निर्वा के साथ वास्तव में क्या हुआ, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

कूनो प्रबंधन ने कहा- जानकारी होगी तो प्रेस रिलीज जारी करेंगे

मामले में कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि यदि उन्हें कोई जानकारी देनी होगी तो प्रेस रिलीज जारी कर दी जाएगी। उन्होंने फिलहाल इससे ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…

चीता KGP-2 ने 4 शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीता संरक्षण परियोजना के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब 25 माह की भारतीय मूल की मादा चीता KGP-2 ने जंगल में 4 शावकों को जन्म दिया है। अब देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है।केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस सफलता पर खुशी जताई।पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *