![]()
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 सितंबर तक राज्य में बादल छाए रहने और अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। 20 से 22 सितंबर तक भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक की संभावना है। 23 सितंबर को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक की प्रबल संभावना जताई गई है। 40-50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा मौसम की चेतावनी के अनुसार 21 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 22 सितंबर को हवा की गति बढ़कर 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। 23 सितंबर को भी राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। इस दिन दक्षिण-पूर्वी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां तथा मध्य झारखंड के रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। 24 सितंबर को भी कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 24-25 सितंबर को भी बारिश का दौर पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 25 सितंबर को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की प्रबल संभावना बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। लगातार बदलते मौसम के बीच तेज हवाओं और वज्रपात को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रांची और आसपास भी छाए रहेंगे बादल रांची और आसपास के इलाकों में 20 से 25 सितंबर तक मौसम मुख्यतः बादलयुक्त रहने का अनुमान है। 20 सितंबर को एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 21 सितंबर को भी आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है। 22 सितंबर को बारिश की गतिविधि बढ़ने के आसार हैं। इस दिन दो या उससे अधिक बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आएगी।
Source link
झारखंड में आज से छाए रहेंगे बादल:कई जगह हल्की-मध्यम बारिश, मेघ गर्जन-वज्रपात की आशंका, 25 तक बारिश का दौर
