Headlines

झारखंड PSC आंदोलन- प्रदर्शनकारी छात्र सरकार से बातचीत को तैयार:शर्त रखी- CM मीडिया के सामने बात करें; 6 छात्रों का अनशन, अबतक 19 आरोपी गिरफ्तार




झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्र रांची में आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से छात्रों को बुधवार को बातचीत का प्रस्ताव भेजा गया। सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बनाई है। इसी बीच आंदोलनकारी छात्र सरकार से बातचीत को तैयार हैं लेकिन उन्होंने बंद कमरे में बातचीत से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वार्ता सार्वजनिक मंच पर छात्रों और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच हो। साथ ही सीएम सोरेन खुद बातचीत करें। इधर परीक्षा गड़बड़ी की जांच तेज हो गई है। CID ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में 13 दिन से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छह प्रदर्शनकारी छात्र भूख हड़ताल पर हैं। उनकी सरकार से CBI-ED से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। छात्र क्यों कर रहे हैं आंदोलन 2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 2,204 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। इसके बाद 18 से 20 जुलाई के बीच मेंस परीक्षा होनी थी। रिजल्ट आने के बाद कई उम्मीदवारों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि कट-ऑफ जारी नहीं की गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की कथित OMR शीट वायरल हुई। दावा किया गया कि उसने सिर्फ 48 सवाल हल किए, फिर भी वह मेंस के लिए चुन लिया गया। वहीं, रिजल्ट पर आयोग के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। विवाद बढ़ने के बाद JPSC ने मेंस परीक्षा रद्द कर दी। छात्र आंदोलन से जुड़े कल के बड़े अपडेट्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *